बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बड़े स्टार ही नहीं बड़े दिल वाले भी है। देश के खिलाड़ियों के प्रति उनके दिल में कितना सम्मान और प्यार है हाल ही में हुई एक घटना ने साफ कर दिया है। दरअसल 1982 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कौर सिंह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।
पढ़ें-पेटा ने किया शिल्पा शेट्टी को 'हीरो टू एनिमल्स' अवॉर्ड से सम्मानित
विज्ञापन
2 of 5
कौर सिंह अपनी बीमारी की वजह से अपने मेडिकल बिलों के भुगतान तक नहीं कर पा रहे थे। जैसे ही इस बात का पता शाहरुख खान को लगा उन्होंने तुरंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) फाउंडेशन के जरिए पंजाब के इस मुक्केबाज को 5 लाख रुपये की मदद की।
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख से जब इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, 'खिलाड़ी हमारे देश के गौरव होते हैं और समाज के रूप में उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। हमारे साथी खिलाड़ी के मुश्किल वक्त में हमें उनका साथ देना चाहिए। हम हर किसी को अपने तरीके से ऐसा करने के लिए आग्रह करते हैं। हम कौर सिंह को जल्द ठीक होने के लिए और एक स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। 'हम नाइट राइडर्स, खेल के बारे में बेहद भावुक हैं, जो सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है।
4 of 5
खनाल खुर्द के एक छोटे से घर मे रहने वाले कौर सिंह को जब इस बारे में पता चला तो उनका कहना था, 'पूरे देश से इतना बड़ा समर्थन मिलने के बाद मुझे लग रहा है कि मैं अतीत की महिमा को एक बार फिर से जी रहा हूं। मैं हर किसी का धन्यवाद करता हूं।'
बता दें कि 69 साल के कौर सिंह एकमात्र भारतीय हैं, जिन्होंने प्रदर्शनी मैच में मुक्केबाज दिग्गज मुहम्मद अली के खिलाफ रिंग में प्रवेश किया था। गौरतलब है कि कौर को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी 2 लाख रुपये का एक चेक मिल चुका है। गौरतलब है कि कौर सिंह एक गंभीर कार्डिक समस्या से जूझ रहे हैं। उनका हर महीने दवाओं पर 8,000 रुपये खर्च होता है।