फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार सहित एयरपोर्ट पहुंचे एक्टर संग बदसलूकी, 3 कर्मचारी गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
kaushik sen
कोलकाता में बंगाली एक्टर कौशिक सेन और उनके बेटे के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। कौशिक सेन ने पुलिस से शिकायत की है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके साथ अभद्र आचरण हुआ है।

पढ़ें: Bigg Boss 11: घर से OUT होने के फैसले से हितेन हैरान, इंटरव्यू में कईं चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन

2 of 5
kaushik sen
कौशिक सेन के शिकायत के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट पार्किंग एजेंसी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया  है। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर कौशिक सेन के ड्राइवर के साथ कथित तौर पर दुर्व्यव्हार किया गया और उस पर जुर्माना लगाया गया। जिसके बाद एक कर्मचारी और एक्टर के बीच शनिवार रात तीखी नोकझोंक हुई। कर्मचारी ने कहा कि उन्होंने हवाई अड्डा के गेट पर मिलने वाली 10 मिनट मुफ्त कार पार्किंग सुविधा से ज्यादा समय लिया।
विज्ञापन

3 of 5
kaushik sen
पुलिस ने कहा कि अभिनेता ने शिकायत की है कि उनके जुर्माना भरने के बाद कर्मचारी व दूसरों ने उनके परिवार से अभद्रता जारी रखा। एनएससीबीआई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने शनिवार रात अभिनेता और उनके परिवार से कथित तौर पर अभद्रता करने व गाली-गलौच करने को लेकर मुख्य आरोपी रंगाबेंद्रा सिंह सहित तीन पार्किंग कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।'

4 of 5
kaushik sen
अधिकारी ने कहा, 'तीनों एक निजी एजेंसी एसएस इंटरप्राइजेज के कर्मचारी हैं और इन्हें हवाईअड्डा प्राधिकरण ने पार्किंग शुल्क जमा करने के लिए भर्ती किया है। हम इन्हें अदालत में पेश करेंगे और पुलिस रिमांड की अपील करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kaushik sen
बता दें कि, 49 वर्षीय कौशिक सेन बंगाली फिल्मों के बड़े एक्टर हैं। बंगाली में उनकी फिल्में 'ब्योमकेश पावरबो', 'जुल्फिकार' और 'राजकाहिनी' सुपरहिट रही हैं। कौशिक सेन हिंदी फिल्म विद्या बालन के साथ 'कहानी-2' में भी दिखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें