फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने गौरी के पैरेंट्स से बोला था हिंदू होने का झूठ, देखें 28 साल पुराना वेडिंग एलबम

Fri, 25 Oct 2019 09:21 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान और गौरी जैसी जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में कम ही देखने को मिलती हैं । दोनों शादी के 28 साल बाद भी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं । जी हां, आज इस कपल की वेडिंग एनिवर्सरी है । इस मौके पर शाहरुख ने गौरी को विश करते हुए कहा- जैसे कल की ही बात हो । उन्होंने टि्वटर पर अपनी और गौरी की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है । 
विज्ञापन

2 of 10
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : file photo
शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही थी। दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले और आखिरकार प्यार की जीत हुई। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे।
विज्ञापन

3 of 10
gauri khan - फोटो : social media
शाहरुख ने देखा कि पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही हैं। शाहरुख को वो पसंद आईं। गौरी डांस करने में शरमा रहीं थीं। शाहरुख ने हिम्मत जुटाई और गौरी को डांस के लिए पूछा। लेकिन गौरी ने कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और कहा कि वो अपने बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं।

4 of 10
शाहरुख - फोटो : social media
इतना सुनते ही शाहरुख के सारे सपने चकनाचूर हो गए। लेकिन असलियत तो ये थी कि गौरी का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। गौरी का भाई उनके साथ था इसलिए उन्होंने झूठ बोला था। ये बात शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। जब शाहरुख को ये बात पता चली तो उन्होंने गौरी से जाकर कहा, 'मुझे भी अपना भाई समझो।'
विज्ञापन

5 of 10
शाहरुख - फोटो : social media
तभी से ये खूबसूरत रिश्ता शुरू हो गया। गौरी को भी शाहरुख का स्टाइल और उनका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा लगा। शाहरुख, गौरी के लिए काफी पजेसिव रहते थे। उन्हें पसंद नहीं था कि गौरी अपने बालों को खुला रखें या अकेले में किसी लड़के से बात करें। ये सब देखकर गौरी को लगने लगा कि उन्हें इस रिलेशन से ब्रेक लेना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
शाहरुख - फोटो : social media
एक दिन जब गौरी शाहरुख खान के घर पर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं थीं तो वो उन्हें बिना बताए दोस्तों के साथ आउट ऑफ स्टेशन चली गईं। तब शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते। शाहरुख अपनी मां के बहुत करीब थे। इसलिए उन्होंने ये बात उनसे बताई। शाहरुख की मां ने उन्हें 10 हजार रुपए दिए और कहा कि उसे ढूंढ लाओ।
विज्ञापन

7 of 10
शाहरुख - फोटो : social media
तब शाहरुख अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढने के लिए निकल पड़े लेकिन गौरी उन्हें नहीं मिलीं। काफी देर तक ढूंढने के बाद शाहरुख को गौरी एक बीच पर मिलीं। वो दोनों एक-दूसरे की आंखों में खो गए और गले लगकर खूब रोए। तब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन असली ड्रामा तो अब शुरू होना था।

8 of 10
शाहरुख - फोटो : social media
दोनों की शादी के बीच सबसे बड़ा विलेन बना उनका अलग धर्म का होना। शाहरुख मुस्लिम और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। गौरी के पिता शुद्ध शाकाहारी थे। गौरी के पैरेंट्स इस शादी के लिए कभी तैयार नहीं होते। इसके अलावा शाहरुख उस वक्त फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे।

9 of 10
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख और गौरी को एक-दूसरे का साथ पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। शाहरुख ने गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने के लिए पांच साल तक हिंदू होने का नाटक किया। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था।
विज्ञापन

10 of 10
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo
आखिरकार शाहरुख गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने में कामयाब हुए और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई। 
 

शाहिद कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा को दी ऐसी सलाह, पति निक के साथ ऐसे निभाएं रिलेशनशिप

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें