फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-गौरी सहित बॉलीवुड के ये हैं परफेक्ट कपल, देखें शादी से लेकर अब तक कितना बदल गया लुक

Sun, 26 Apr 2020 07:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख-गौरी, अक्षय-ट्विंकल - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं जिन्हें देखकर ऐसा ही लगता है कि वो एक दूसरे के लिए बने हैं। इनमें से कई सितारों की शादी को लंबा समय बीत गया और अभी भी परफेक्ट कपल गोल सेट करते हैं। आगे की स्लाइड में देखिए बॉलीवुड की ऐसी ही जोड़ियों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और गौरी जैसी जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में कम ही देखने को मिलती हैं। दोनों शादी के 28 साल बाद भी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं। अक्षय और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं। फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। 

4 of 6
काजोल, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और काजोल की शादी को 21 साल हो गए हैं। इन्होंने 24 जनवरी 1999 को सात फेरे लिए थे। काजोल ने अजय से उस समय शादी की थी जब उनका करियर पीक पर था। अजय और काजोल की जोड़ी पहली बार 1995 में प्रदर्शित फिल्म ‘हलचल’ में नजर आई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी के 13 साल हो गए हैं। 20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की एक बेटी आराध्या हैं। शादी की सभी रस्में शाही तरीके से हुई थीं, जहां पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। 'बंटी और बबली' के 'कजरारे' गाने की शूटिंग के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या की नजदीकियां बढ़ीं। फिल्म 'उमराव जान' और 'गुरु' के वक्त दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिर एक दिन न्यूयॉर्क में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना, सैफ - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने अपने से 10 साल बड़े सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की थी। सैफ और करीना की लव स्टोरी फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। करीना और सैफ ने पहले कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद एक शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे थे।  

ब्रेकअप की खबरों के बीच दुल्हन के लुक में दिखीं हिमांशी, कमेंट किए बिना नहीं रह पाए आसिम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें