बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को इंडस्ट्री में काम करते हुए 27 साल हो चुकेे हैं। सालों से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे शाहरुख खान फिलहाल अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। एक से बढ़कर एक हिट देने वाले शाहरुख की पिछली कुछ फिल्मों पर नजर डालें तो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं, हालांकि एक-दो फिल्मों ने ठीक-ठाक बिजनेस किया भी है लेकिन फिल्म के साधारण कंटेट को लेकर सवाल उठे। आज जब शाहरुख को इंडस्ट्री में 27 साल हो गए हैं तो चलिए आपको बताते हैं शाहरुख की वो कौन सी फिल्में रहीं जिनसे उनकी बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा।