फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन को दी श्रद्धांजलि, MJ स्टाइल डांस कर शेयर किया वीडियो

Tue, 25 Jun 2019 03:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tiger shroff - फोटो : social media
हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन की आज 10वीं पुण्यतिथि है । 25 जून 2009 को उन्होंने आखिरी सांस ली थी। इस मौके पर टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि दी है । टाइगर, माइकल जैक्सन के बहुत बड़े फैन हैं । टाइगर ने माइकल जैक्सन स्टाइल में डांस करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है । 
विज्ञापन

2 of 5
tiger shroff
इसमें वो फिल्म 'पद्मावत' के गाने 'खलीबली' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा कि 9 साल हो गए हैं। मुझे यकीन है कि खिलजी भी आपको अपनी गद्दी दे देता।' बता दें कि टाइगर अपने कई इंटरव्यू में माइकल जैक्सन के फैन होने का जिक्र कर चुके हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
tiger shroff
एक इंटरव्यू में टाइगर ने माइकल जैक्सन की बायोपिक में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, '1996 में जब मैं काफी यंग था तब मैं समझ नहीं पाया था कि कंसर्ट में क्या हो रहा है, मैं उस समय 4 या 5 साल का था। मैंने उन्हें डांस करते देखा और मैं हैरान रह गया। मैं जानता था कि मैं ऐसा ही बनना चाहता हूं।'

4 of 5
Tiger Shroff
बता दें कि टाइगर श्रॉफ भी बेहतरीन डांसर हैं और उनकी गिनती इंडस्ट्री के अच्छे डांसर्स में होती है। कुछ समय पहले उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 रिलीज हुई थी जिसमें वो एक्ट्रेस तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger Shroff
अब टाइगर अपनी अगली फिल्म 'बागी 3' की तैयारी कर रहे हैं । इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी । इससे पहले 'बागी' और 'बागी 2' टाइगर की हिट फिल्में रहीं । 'बागी 2' में टाइगर के साथ दिशा पाटनी नजर आई थीं। इसके अलावा टाइगर के पास फिल्म 'फाइटर्स' भी है जिसमें वो वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें