फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' के सेट पर लगी आग तो वहीं '2.0' को मिली बंपर ओपनिंग, मनोरंजन जगत की हैं 5 बड़ी खबरें

Fri, 30 Nov 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : instagram
'जीरो' के सेट पर लगी आग
शाहरुख खान की फिल्म जीरो के सेट पर आग लग गई। घटना के समय शाहरुख खान सेट पर मौजूद थे हालांकि, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। अभी तक ये पता नहीं चला है कि आग किस वजह से लगी। बता दें कि आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। 

पढ़ें: 'जीरो' के सेट पर आग लगने की पहली तस्वीर आई सामने, बाल-बाल बचे शाहरुख खान
विज्ञापन

2 of 5
2.0 - फोटो : instagram
'2.0' की बंपर ओपनिंग
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 को बंपर ओपनिंग मिली है। वहीं उत्तर भारत में भी फिल्म के हिन्दी वर्जन को देखकर दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार का एक बड़ा फैन वर्ग है जो उन्हें इस तरह के रोल में पहली बार देख रहे हैं। साउथ में फिल्म को 95 फीसदी की ऑक्यूपेंसी मिली है। इस लिहाज से फिल्म के कुल 80 करोड़ की कमाई का अनुमान है। भारी भरकम बजट में बनी 2.0 की तुलना राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 से की जा रही है। 

पढ़ें: '2.0' के हिंदी वर्जन का कलेक्शन भी धमाकेदार, पहले दिन अक्षय और रजनीकांत की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra, Nick Jonas - फोटो : TOI
प्रियंका के रिसेप्शन में शामिल होंगे पीएम
प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रियंका और निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में सात फेरे लेंगे। शादी के बाद प्रियंका दो रिसेप्शन देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रिसेप्शन मुंबई में होगा जबकि दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में 4 दिसंबर को होगा। कहा जा रहा है दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे, हालांकि पीएमओ से अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

पढ़ें: प्रियंका-निक की शादी का दिल्ली में भी होगा शाही रिसेप्शन, पीएम मोदी करेंगे शिरकत

4 of 5
Game of Thrones - फोटो : instagram
'गेम ऑफ थ्रोन्स' का रियूनियन एपिसोड
टीवी शो गेम ऑफ थ्रोन्स के मेकर्स इसके फाइनल सीजन के प्रीमियर के साथ ही एक रियूनियन एपिसोड लेकर आ रहे हैं, जिसमें वो सभी कलाकार नजर आएंगे जो अब तक सीरीज का हिस्सा थे। एंटरटेनमेंट वीकली के मुताबिक, इस एपिसोड को आयरलैंड के बेलफास्ट में फिल्माया गया है। बता दें कि गेम ऑफ थ्रोन्स का फाइनल सीजन अप्रैल 2019 में रिलीज होगा।

पढ़ें: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अंतिम सीजन की रिलीज तारीख का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath - फोटो : instagram
'केदारनाथ' का नया गाना 'जां निसार' रिलीज
सारा अली खान जल्द ही केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच केदारनाथ का नया गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के नए गाने का नाम 'जां निसार...' है। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसे अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है, जबकि म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है।

पढ़ें: प्यार करने वालों के दर्द को बयां करता है केदारनाथ का 'जां निसार', व्यूज 27 लाख के पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें