फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को जन्म देने के 10 दिन बाद ही काम पर लौटीं नेहा धूपिया, देखें शूट का फोटो

Thu, 29 Nov 2018 08:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
neha dhupia - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अभी 10 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया है और अब वह दोबारा काम पर लौट चुकी हैं। बता दें कि नेहा की सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह एक कंपनी की एड करने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। पहला फोटो सेल्फी है जिसमें नेहा अपने बाल बनवाती दिख रही हैं तो दूसरे फोटो में वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
neha dhupia angad bedi - फोटो : twitter
हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। 18 नवंबर को नेहा ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों और फैंस ने नेहा और अंगद को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

3 of 6
NEHA DHUPIA ANGAD BEDI - फोटो : SELF
नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी की तस्वीर शेयर कर उसका नाम रिवील किया था । नेहा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था । अंगद और नेहा हॉस्पिटल से बाहर निकलते देखे गए । नेहा के हाथ में नन्ही सी मेहर थी । तीनों की साथ में तस्वीरें सामने आई हैं ।

 






View this post on Instagram







 

Cutest mom @nehadhupia and @angadbedi with new Born Baby girl Mehr Dhupia Bedi 😗😗❤❤❤ #nehadhupia #mehrdhupiabedi #angadbedi #sonamkapoor #deepikaranveer #deepveerkishaadi #anushkasharma #viratkohli #khushikapoor #janhvikapoor #ananyapanday #shanayakapoor #deepikapadukone #zainkapoor #taimuralikhan #shraddhakapoor #aliabhatt #suhanakhan #shahrukhkhan #aaradhyabachchan #aishwaryaraibachchan #kareenakapoorkhan #mishakapoor #shahidKapoor #ranveersingh #salmankhan #kareenakapoor

A post shared by Bollywood Star Kids (@bollywoodstarkidsofficial) on Nov 23, 2018 at 3:37am PST

4 of 6
neha dhupia - फोटो : isntagram
सामने आई तस्वीर में नेहा और अंगद बेहद खुश दिख रहे थे । नेहा नीले रंग की मेक्सी ड्रेस और फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट पहने नजर आईं । वहीं अंगद काले और ग्रे रंग की टीशर्ट के साथ डेनिम पहने थे। नेहा के पैरेंट्स मनपिंदर धूपिया और प्रदीप सिंह भी उनके साथ थे । 
विज्ञापन

5 of 6
neha dhupia
बता दें कि नेहा और अंगद ने बेटी के लिए पर्सियन नाम चुना है जिसका मतलब होता है 'कृपा'। नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल 10 मई को सीक्रेट वेडिंग की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। पहले इस कपल ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
neha dhupia - फोटो : instagram
वहीं नेहा के पिता ने भी इस खबर को एक अफवाह कह कर सिरे से नकार दिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने बताया कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं । जब उन्होंने अपने पैरेंट्स को ये बात बताई थी तो बहुत झाड़ पड़ी थी । वहीं नेहा का कहना था कि पहले बता देती तो उनके हाथ से सारे प्रोजेक्ट चले जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें