बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि 'जवान' का ट्रेलर 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के साथ लॉन्च किया जाएगा। दर्शकों के इंतजार पर विराम लगाते हुए आखिरकार शाहरुख खान ने बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की है।