फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress: प्रग्नेंसी के दौरान डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं ये एक्ट्रेस, खुद बयां किया था दर्द

Sat, 08 Jul 2023 08:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां हर एक चीज में अपना हाथ आजमाती हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपने काम के साथ अपने बच्चों को भी संभालती हैं। उन अभिनेत्रियों के लिए मां बनना आसान नहीं था। अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने मानसिक तनाव का सामना किया है। चलिए जाते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जो प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद डिप्रेशन की शिकार हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है देबिना बनर्जी का। देबिना बनर्जी दो बेटियों की मां हैं। डिलीवरी के बाद उन्होंने डिप्रेशन को झेला है। अपने व्लॉग में प्रेग्नेंसी के दौरान हुए डिप्रेशन पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि बहुत से लोग प्रेग्नेंसी के बाद डिप्रेशन के बारे में बात करते हैं, जहां बच्चा होने के बाद नई मां उदास मनोदशा में आ जाती है। जबर्दस्त अहसास तब होता है, जब आप देखते हैं कि बच्चा रात को बीच में उठता है। आप थक जाते हैं और महसूस करते हैं कि ये कितना मुश्किल है। हां, ये मुश्किल है। बच्चा अचानक आधी रात को उठ जाता है तो आप क्या करेंगे? क्या आप सोएंगे और बच्चे को नजरअंदाज करेंगे? मुझे याद है कि आधी रात को पीनू पूरी तरह से जाग गई थी और उसने बात करना शुरू कर दिया था। मैंने उससे कुछ देर बात की और उसे फिर से सुला दिया। अगली सुबह मैं और भी थकी हुई होती हूं, लेकिन यह जिंदगी का एक हिस्सा है।
विज्ञापन

3 of 5
मंदिरा बेदी - फोटो : social media
इस लिस्ट में अगला नाम आता है मंदिरा बेदी का। मंदिरा बेदी अपने बेटे को जन्म देते हुए डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। मंदिरा बेदी ने डिलीवरी के बाद की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं डिलीवरी के बाद डिप्रेशन से गुजरी, जिसे बेबी ब्लूज के नाम से जाना जाता है। एक दिन मैं बस फूट-फूट कर रोने लगी और अपने पति से कहा कि मैं ये सब सहन नहीं कर सकती। वह वास्तव में एक कठिन दौर था, लेकिन तब मैं इसके बारे में बहुत कुछ पढ़ रही था और मुझे पता था कि यह बिल्कुल सामान्य है और बहुत सारी महिलाओं ने मुझसे पहले इसका सामना किया है, इसलिए मैं खुद से कहती रही कि यह समय बीत जाएगा और अब शुक्र है कि मैं ये सब पीछे छोड़ चुकी हूं।

4 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में समीरा रेड्डी भी शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान वह पोस्टपार्टम डिप्रेशन की शिकार हो गयी थीं। समीरा ने कहा था कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन के कारण वह अपनी सेहत, शरीर और परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रही थीं। उनके बेटे हंस के जन्म के बाद वह मानसिक स्तर पर बहुत परेशान थी। समीरा ने कहा था कि मैं बार-बार खुद से सवाल पूछती थी कि क्या मुझे दूसरे बच्चे के बारे में सोचना चाहिए। मैं पूरी तरह से टूट चुकी थी। मेरा अपने शरीर और अपने मन पर कोई कंट्रोल नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता साल्वे - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में अभिनेत्री श्वेता साल्वे भी शामिल हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने तनाव का सामना किया। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि जब वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब वह डिप्रेशन की शिकार हुईं और उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगता है। उस दौरान उनके व्यवहार में कई तरह के असामान्य बदलाव आए। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इसका मुकाबला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें