अपनी लाज़वाब अदाकारी से भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों और उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। कुमार 98 वर्ष के थे। हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर हुए दिलीप कुमार पिछले मंगलवार से हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे। उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया, ‘‘लंबी बीमारी के कारण सुबह साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया।’’ दिलीप कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने ट्वीट करके शोक जताया है।
दिलीप कुमार के निधन से शाहरुख खान भी काफी परेशान हैं और परेशान होने की वजह भी बहुत ही अलग है। दिलीप कुमार के साथ शाहरुख खान का रिश्ता बहुत ही गहरा और अलग है। शाहरुख खान को दिलीप कुमार के घर में बेटे का दर्जा मिला हुआ था। दिलीप कुमार उन्हें अपना अपना मुंहबोला बेटा मानते थे।