फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: शाहरुख-दीपिका ही नहीं नए साल में बड़े पर्दे पर वापस लौट रहीं ये जोड़ियां,मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Mon, 09 Jan 2023 12:37 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
नए साल में बनेगी इन सितारों की जोड़ी - फोटो : अमर उजाला
नए साल में बॉलीवुड बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। कई बिग बजट की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, तो कुछ सुपरहिट जोड़ियां फिर से पर्दे पर नजर आएंगी। इन जोड़ियों में से सबसे पहले सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने के शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण तैयार हैं। दोनों 'पठान' में साथ नजर आएंगे। वहीं, इनके अलावा अजय देवगन-तब्बू, कार्तिक-कृति सहित कई जोड़ियां शामिल हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कि कौन सी जोड़ियां फिर से पर्दे पर साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं...
विज्ञापन

2 of 8
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण
लिस्ट की शुरुआत शाहरुख और दीपिका से होती है। दोनों की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं, फिल्म टीजर जारी होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में नजर आ चुके हैं।

Avatar 2: नंबर वन हॉलीवुड फिल्म बनी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहुंची दूसरे नंबर पर
विज्ञापन

3 of 8
तब्बू,अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन-तब्बू
अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी जब भी साथ नजर आई है, दोनों ने धमाल मचाया है। हाल ही में आई फिल्म 'दृश्यम 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और अब वह 'भोला' में साथ दिखाई देंगे। वहीं, इससे पहले दोनों आठ फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से छह हिट साबित हुई हैं। ये फिल्में हैं 'विजयपथ', 'हकीकत', 'दृश्यम', 'गोलमाल अगेन', 'दे दे प्यार दे' और 'दृश्यम 2' हैं।

Amitabh Bachchan: ट्विटर पर अमिताभ बच्चन से हो गई एक भूल, माफी मांगने के बाद भी आ गए ट्रोल्स के निशाने पर

4 of 8
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान-कटरीना कैफ
सलमान और कटरीना 'टाइगर' की अपनी तीसरी किस्त 'टाइगर 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दोनों 'टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'युवराज', 'मैंने प्यार क्यों किया' के अलावा कई फिल्मों में साथ नजर आए हैं। वहीं, अब 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी
2022 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया 2' को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब वह 'सत्य प्रेम की कथा' में साथ दिखाई देंगे।

Janhvi Kapoor: जूनियर NTR के साथ फिल्म के लिए जान्हवी ने बढ़ाई फीस, रश्मिका मंदाना से ज्यादा की डिमांड
विज्ञापन

6 of 8
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट-रणवीर सिंह
'गली ब्वॉय' में धमाल मचाने के बाद एक बार फिर आलिया और रणवीर की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौट रही है। दोनों ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में साथ नजर आएंगे।

Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत पर मां ने उठाए सवाल, सुसाइड से तीन दिन पहले भेजा बेटी का वॉइस मैसेज सुनाया
विज्ञापन

7 of 8
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ-कृति सेनन
टाइगर और कृति ने अपने करियर की शुरुआत 'हीरोपंती' से साथ ही की थी। पहली ही फिल्म से दोनों दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं, अब वह 'गणपत' में नजर आएंगे।  

B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां
 
विज्ञापन

8 of 8
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन-कृति सेनन
कार्तिक और कृति की जोड़ी भी दूसरी बार पर्दे पर साथ आने वाली है। इससे पहले दोनों 'लुका-छुपी' में नजर आए थे। वहीं, अब दोनों 'शहजादा' में दिखाई देंगे।

Swara Bhasker: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं स्वरा भास्कर, यूजर्स बोले- 'तुम्हारा बॉयफ्रेंड है?'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें