साल 2007 में रिलीज हुए फिल्म 'ओम शांति ओम' को पंद्रह साल हो चुके हैं लेकिन इस फिल्म में किंग खान और दीपिका की जोड़ी आज भी लोगों को बेहद पसंद है। पहली ही फिल्म से जहां दीपिका छा गई थीं तो वहीं हमेशा की तरह शाहरुख खान के एक एक डायलॉग ने लोगों का दिल जीत लिया था। साथ ही इसके दृश्यों की कोरियोग्राफी को भी काफी पसंद किया गया। अब इसी फिल्म के एक आइकॉनिक पोज का केक बनाया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।