फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में 'पठान', एडवांस बुकिंग में ही कर डाली इतनी जबर्दस्त कमाई

Sat, 21 Jan 2023 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। 'पठान' से शाहरुख चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यही वजह है कि किंग खान के फैंस अपने फेवरेट सितारे को एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। विदेशों के बाद भारत में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। रिलीज से पहले ही फिल्म को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही शाहरुख की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम करने शुरू कर दिए हैं। 
Bholaa Teaser: हो जाइए तैयार, आ रहा है 'भोला' का दूसरा टीजर, बेहतरीन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने किया एलान
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पठान - फोटो : social media
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के टिकट की ताबड़तोड़ बिक्री हो रही है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक हिंदी और तेलुगू भाषा में फिल्म को देखने के लिए लोगों में जबर्दस्त क्रेज दिख रहा है। इन दोनों ही भाषाओं में टिकट की बिक्री अच्छी हो रही है। आंकड़ों की मानें तो हिंदी भाषा में पठान के 460357 टिकट बिक चुके हैं। वहीं, तेलुगू में 15425 टिकट अब तक बेचे जा चुके हैं।
Zindagi Shatranj Hai Review: शतरंज का एक घर भी पार नहीं कर पाई फिल्म, हितेन तेजवानी की एक और कोशिश नाकाम
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म पठान - फोटो : social media
इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग खुलने के कुछ ही समय में 14.66 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 'ब्रह्मास्त्र' के 19.66 करोड़ की एडवांस बुकिंग को आसानी से पीछे छोड़ देगी। बता दें कि इस फिल्म को लेकर कई दिग्गजों ने अंदाजा लगाया है कि पठान अपने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर सकती है। 
Shadi Mubarak Trailer: 10वीं फेल से इश्क फरमाएंगी आम्रपाली दुबे, जारी हुआ 'शादी मुबारक' का ट्रेलर
विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
अगर ऐसा होता है तो 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद यह शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी। 'पठान' की बात करें तो फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन 'बैंग-बैंग' और 'वॉर' जैसी एक्शन फिल्म बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।
RRR: 'आरआरआर' को मिल सकती है एक और सफलता! ऑस्कर की बेस्ट एक्टर रेस में शामिल हो सकते हैं जूनियर एनटीआर?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें