फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना खान की इस तस्वीर पर क्यों हंगामा करने लगे यूजर्स? कहा- 'शाहरुख की बेटी हो तुम ऐसे...'

Fri, 06 Sep 2019 06:40 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan - फोटो : social media
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं । हाल ही में सुहाना खान ने एक्टिंग की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है । सुहाना के कॉलेज में नए दोस्त बन गए हैं । हाल ही में कॉलेज कैंपस से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
suhana khan - फोटो : social media
फोटो में सुहाना प्यारी सी स्माइल के साथ पोज दे रही हैं । देखते ही देखते सुहाना की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई । कुछ फैंस ने सुहाना की इस फोटो को बहुत पसंद किया तो कुछ ने ट्रोल करना शुरू कर दिया । ट्रोलर्स ने सुहाना के कपड़ों और पोज देने पर आपत्ति जताई और उन्हें नसीहतें देने लगे । 
विज्ञापन

3 of 5
suhana khan - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- 'इतना शो ऑफ मत करो, अगर नॉर्मल कपड़े पहनोगी तब भी उतनी ही खूबसूरत लगोगी' । वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'सुहाना अपनी ड्रेस को ठीक करो' । वहीं एक अन्य ने लिखा- 'तुम शाहरुख खान की बेटी हो और तुम्हें ऐसे शो ऑफ करने की कोई जरूरत नहीं है, नॉर्मल रहो' । हालांकि सुहाना ऐसे कमेंट्स की परवाह नहीं करतीं ।
 

4 of 5
suhana khan - फोटो : instagram
सुहाना इंस्टाग्राम पर नहीं हैं लेकिन उनके फैन क्लब से कई तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। बता दें कि सुहाना के कॉलेज में पहले दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था । इस वीडियो को मां गौरी खान ने ही रिकॉर्ड किया था। वीडियो में सुहाना आत्मविश्वास के साथ सीढि़यां चढ़ती नजर आईं।   


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
suhana khan - फोटो : social media
वीडियो में सुहाना ब्लू डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टीशर्ट पहने नजर आ रही हैं । बता दें कि 28 जून को सुहाना ग्रेजुएट हुई थीं । सुहाना ने लंदन के आर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। सुहाना को ग्रेजुएट होने के बाद पार्टी करते भी देखा गया था।  शाहरुख खान ने ट्विटर पर सुहाना के ग्रेजुएट होने की जानकारी दी थी । 

नए दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं शाहरुख की बेटी, सुहाना का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें