फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के पहले दिन अभिनेता ने राधिका आप्टे से की थी ऐसी हरकत, जवाब में जड़ दिया था थप्पड़

Fri, 06 Sep 2019 06:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
radhika apte - फोटो : social media
राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था। अर्थशास्त्र और गणित में ग्रेजुएट राधिका आप्टे को बचपन से एक्टिंग और डांस का शौक था। उन्होंने 8 साल तक रोहिणी भाटे से कत्थक सीखा। राधिका आप्टे के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
radhika apte - फोटो : social media
राधिका आप्टे ने साल 2005 में फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में फिल्में की हैं। राधिका आप्टे फिल्मों के अलावा वेबसीरीज से भी चर्चा में रहती हैं। राधिका ने नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक तीन सीरीज 'लस्ट स्टोरीज', 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' कीं।
विज्ञापन

3 of 6
radhika apte
राधिका आप्टे आज के दौर की ऐसी एक्ट्रेस में से एक हैं जो कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी अच्छी लगती है अंदर से यहां कई बार उतना ही अंधेरा दिखता है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को यहां कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ता है। राधिका आप्टे से भी फिल्म में रोल के लिए सेक्शुअल फेवर की डिमांड की गई थी।

4 of 6
radhika apte - फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान राधिका आप्टे ने कहा था कि 'मैं कास्टिंग काउच की बहुत सी घटनाओं के बारे में जानती हूं। कई लोगों को इसका सामना भी करना पड़ा है। एक बार एक साउथ के एक्टर ने मुझे मेरे रूम में फोन किया और फ्लर्ट करने की कोशिश की। जब मैंने उसे खूब सुनाया तो बाद में उसने मुझसे लड़ाई की।'
विज्ञापन

5 of 6
radhika apte
राधिका आप्टे ने बताया कि 'एक बार एक प्रोड्यूसर का मेरे पास फोन आया। उसने कहा कि हम एक बॉलीवुड फिल्म कर रहे हैं और आप फिल्म के हीरो के साथ मीटिंग कर लें लेकिन आप उसके साथ सो तो लेंगी ना। प्रोड्यूसर की बात सुनकर मैंने उसे मना कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
radhika apte - फोटो : social media
नेहा धूपिया के साथ BFFs with Vogue शो में राधिका ने खुलासा किया था कि सेट पर वह मेरा पहला दिन था और साउथ का मशहूर एक्टर ने मेरे पैर में गुदगुदी करनी शुरू कर दी। उसकी इस हरकत से मैं हैरान रह गई क्योंकि हम पहले कभी नहीं मिले थे। मैंने तुरंत उसे थप्पड़ जड़ दिया था।

पढ़ें: हॉलीवुड में काम करने को लेकर बोलीं राधिका आप्टे- 'यहां पैसों के लिए भीख नहीं मांगनी पड़ती'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें