शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर सैकड़ों फैन पेज हैं और उनके हजारों-लाखों फॉलोअर्स भी हैं। जब भी सुहाना घर से बाहर निकलती हैं उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट जाती है। फैंस इंजतार कर रहे हैं कि कब सुहाना फिल्मों में नजर आएंगी, लेकिन लगता है लोगों की ये मुराद अब जल्द पूरी होने वाली है।