फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया देश का मान, यूनिसेफ देगा ये सम्मान

Thu, 13 Jun 2019 03:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित समारोह यूनिसेफ स्नो फ्लेक बॉल में सम्मानित किया जाएगा। यूनिसेफ यूएसएस ने ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका को डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
यह न्यूयॉर्क का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह है, जिसमें यूनिसेफ की ओर से मानवता की भलाई के लिए काम करने वाले लोगों को अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। इस समारोह का आयोजन तीन दिसंबर को न्यूयॉर्क में किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
इस बात पर खुशी जताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मैं यूनिसेफ स्नोफ्लेक बॉल पर डैनी काये ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के साथ मुझे सम्मानित करने के लिए यूनिसेफ यूएसए की बहुत आभारी हूं। दुनिया के सभी बच्चों की ओर से उनकी शांति, स्वतंत्रता और शिक्षा का अधिकार के लिए यूनिसेफ के साथ काम करना ही मेरे लिए सब कुछ है।'



 

4 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
प्रियंका साल 2006 से यूनीसेफ से जुड़ी हैं। साल 2010 और 2016 में उन्हें बाल अधिकार के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक यूनीसेफ गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया था। वह पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के साथ ही साथ लैंगिक समानता और नारीवाद के बारे में भी हमेशा बात करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के अलावा स्प्रिट ऑफ कम्पेशन अवॉर्ड यूनिसेफ सपोर्टर्स मर्जोलेन और इवाउट स्टीन बर्जेन को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें