'जवान'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग में गुरुवार के शोज तकरीबन फुल होने के बाद मारामारी अब वीकएंड के टिकटों की शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि एडवांस बुकिंग में बिकी टिकटों की सारी रकम पहले दिन की ओपनिंग के कलेक्शन में ही नहीं गिनी जाती है। बुधवार की सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने हिंदी, तमिल और तेलुगू संस्करणों को मिलाकर साढ़े नौ लाख से ज्यादा टिकटें बेच ली हैं और किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग मे टिकट बिक्री का ये एक नया रिकॉर्ड है। हिंदी में रिलीज फिल्मों में इससे पहले एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा 6.50 लाख टिकटें फिल्म ‘बाहुबली 2’ के हिंदी संस्करण की बिकी थीं। फिल्म ‘जवान’ के सिर्फ हिंदी संस्करण की एडवांस बुकिंग में अब तक करीब साढ़े आठ लाख टिकटें बिक चुकी हैं।