बॉलीवुड के महानायक, मेगास्टार या शहंशाह कुछ भी कह लीजिए, सब समझ ही जाएंगे कि आप बच्चन साहब की बात कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन को यह मुकाम इतनी आसानी से नहीं मिला। लेकिन उनका जलवा 80 साल की उम्र में भी बखूबी कायम है। अभिनेता जहां इन दिनों टीवी के मशहूर क्विज शो 'केबीसी 15' होस्ट करने में व्यस्त हैं, लेकिन आज वह किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने बिग बी को 'आईसीसी वनडे विश्व कप 2023' का गोल्डन टिकट भेंट किया है।