फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद खूबसूरत है शाहरुख का दिल्ली वाला बंगला, देखें किंग खान के आलीशान घर की तस्वीरें और वीडियो

Wed, 18 Nov 2020 04:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर - फोटो : instagram: iamsrk
अभिनेता शाहरुख खान फिल्मों के अलावा अपने निजी जीवन की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। दिल्ली के रहने वाले शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा में अपना करियर बनाने के लिए काफी मेहनत की है। उनके संघर्ष की कहानी किसी से भी नहीं छुपी है। इस बीच शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने अपने दिल्ली वाले बंगले को याद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर - फोटो : instagram: iamsrk
साथ ही आम लोगों को भी अपने दिल्ली वाले बंगले में आने का मौका दिया है। गौरी खान ने अपने इस बंगले को दोबारा डिजाइन किया है। ऐसे में शाहरुख खान ने इस बंगले की कुछ तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। दिल्ली वाले बंगले की तस्वीरों में गौरी खान भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ शाहरुख खान ने खास पोस्ट भी लिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर - फोटो : instagram: iamsrk
शाहरुख खान ने पोस्ट में लिखा, 'दिल्ली में हमारे शुरुआती दिनों की ढेर सारी यादें, यह शहर हमारे दिलों में एक खास जगह रखता है। गौरी खान ने हमारे दिल्ली वाले घर को दोबारा डिजाइन किया है और इस घर को पुरानी यादों और ढेर सारे प्यार से भर दिया है। यहां आपको एक मौका मिलता है हमारे घर में मेहमान बनकर रहने का।'
 

4 of 5
शाहरुख खान का दिल्ली वाला घर - फोटो : instagram: iamsrk
वहीं गौरी खान ने भी अपने दिल्ली वाले बंगले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बंगले की वीडियो साझा की है। इस वीडियो में गौरी खान अपने दिल्ली वाले बंगले के कमरे से लेकर ड्राइंग रूम तक को दिखाती हुई नजर आ रही हैं। शाहरुख खान की तरह गौरी खान ने भी अपने बंगलाे के लिए खास पोस्ट लिखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरी खान ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारा दिल्ली वाला घर हमारे शुरुआती दिनों की यादों से भरा हुआ है, जिसे हमने वर्षों से एकत्र किया है और एक परिवार के रूप में हम सभी चीजों को प्यार करते हैं! यह मेरे दिल में बहुत खास जगह रखता है।' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और गौरी के बंगले की तस्वीरें-वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। किंग खान के फैंस बंगले की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 

पढ़ें: महामारी के बीच बेटी इरा के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान, वायरल हुई तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें