फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 की उम्र में गौरी पर दिल हार बैठे थे शाहरुख, पैरेंट्स से मिले तो छुपाना पड़ा था अपना धर्म

Thu, 31 Oct 2019 01:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और गौरी बॉलीवुड के पावरफुल और परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शाहरुख और गौरी की शादी को 28 साल हो गए हैं। 2 नवंबर को शाहरुख अपना जन्मदिन मनाते हैं तो चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे। शाहरुख ने देखा कि पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही हैं। गौरी डांस करने में शरमा रहीं थीं। शाहरुख ने जब गौरी से बात की तो उन्होंने कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और कहा कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। गौरी की बात सुन उस वक्त उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
सच्चाई तो ये थी कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था और उन्होंने झूठ बोला था। ये बात शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। एक दिन जब गौरी शाहरुख खान के घर पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं थीं तो वो उन्हें बिना बताए दोस्तों के साथ आउट ऑफ स्टेशन चली गईं। तब शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते। 

4 of 5
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी मुंबई आ गई थीं। शाहरुख अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढ़ने के लिए निकल पड़े लेकिन गौरी उन्हें नहीं मिलीं। कई दिनों तक ढूंढ़ने के बाद शाहरुख को गौरी एक बीच पर मिलीं। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन यह इतना भी आसान नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। ऐसे में गौरी के माता-पिता को मनाना काफी मुश्किल था। इसके अलावा शाहरुख उस वक्त फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। शाहरुख जब गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया। यही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। आखिरकार शाहरुख गौरी के माता-पिता को मनाने में कामयाब रहे और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई। 

अनन्या पहुंचीं डांस क्लास तो सनी लियोनी प्ले स्कूल के बाहर हुईं स्पॉट, देखें 8 सितारों की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें