फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 11: 'करोड़पति' बनने सेट पर पहुंची बिल्ली, अमिताभ ने लिखी ये मजेदार बात

Thu, 31 Oct 2019 01:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
KBC 11 - फोटो : amar ujala
महानायक अमिताभ बच्चन का टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' किसी न किसी वजह से खबरों में रहता है। शो में बहुत बार अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से कहानी बताते हैं। जो खूब सुर्खियों में रहते हैं। इस बार बिग बी ने केबीसी 11 के सेट की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जो देखने में काफी रोचक हैं। अमिताभ बच्चन ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए बेहद खास कैप्शन भी दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
KBC 11 - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक बिल्ली की तस्वीर साझा की है। बिल्ली की ये तस्वीरें 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' के सेट की हैं। बिल्ली की तस्वीरों को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने बेहद मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ऐ बिलौरी , बिल्ली बिल्ली , खेलन चली केबीसी जैसे आई फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट , लोट पोट  हो गई'। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स और अमिताभ बच्चन के फैंस उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
KBC 11 - फोटो : social media
गौरतलब है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' में कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछने के अलावा ढेर सारी बातें भी करते हैं। वह अपनी जिंदगी के अनुभव और किस्सों के बारे में भी बताते हैं। हाल ही में उन्होंने शो में अपनी जिंदगी के जुड़ा बेहद खास किस्सा सुनाया है। अमिताभ बच्चन का ये किस्सा उनके हवाई सफर के दौरान एयर होस्टेस से जुड़ा है, जिसको जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। 
 

 

4 of 5
kbc 11 - फोटो : social media
दरअसल कौन बनेगा करोड़पति 11 में हाल ही में पटना से शर्मिष्ठा पहुंची। शो में उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। खेल के दौरान शर्मिष्ठा अपनी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने अपनी जिंदगी के संघर्ष की दास्तां सुनाई। इस बीच अमिताभ बच्चन ने शर्मिष्ठा से सवाल पूछा- इनमें से किसे हिंदी में विमान परिचारिका कहते हैं? इस सवाल का सही जवाब एयर होस्टेस होता है, जिसको शर्मिष्ठा ने सही बताया। इस सवाल के बाद अमिताभ बच्चन हवाई सफर से जुड़ा अपना बेहद रोचक किस्सा बताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video
सवाल खत्म होने के बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि एयर होस्टेस कई बार यात्रियों पर नाराज भी होती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत बार एयर होस्टेस उनसे भी नाराज हो चुकी हैं। एक बार वह फ्लाइट से सफर कर रहे थे और उनके बगल वाला यात्री तेजी से खर्राटे ले रहा था। उसके कारण विमान के अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद एक एयर होस्टेस ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि 'क्या ये आपके साथ हैं?' अमिताभ के अनुसार एयर होस्टेस से वह जरा सा डरे कि कहीं उन्हें डांट ना पड़ जाए। फिर मैंने कहा नहीं और बच गया। अमिताभ का ये किस्सा सुनकर शो में सभी लोग उनके बात पर हंसने लगे।

पढ़ें: KBC 11: टीचर होकर भी अटके ये 6 कंटेस्टेंट, रामायण-क्रिकेट से जुड़े पूछे थे ये आसान सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें