फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी परदे पर आएगी IAS की जिंदगी, PCS से मोहब्बत और रिलेशनशिप

Fri, 03 Nov 2017 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
हर युवा की जिंदगी में IAS बनना सपना होता है। एक IAS की जिंदगी, उसकी मोहब्बत और रिलेशनशिप बड़े परदे पर आने वाली है। 'बरेली की बर्फ़ी' में सेल्समैन और 'न्यूटन' में सरकारी क्लर्क बने राजकुमार राव ये किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म का नाम है 'शादी में जरूर आना' और ये फिल्म इस 10 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में राजकुमार राव सत्येंद्र यानि सत्तू नाम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि कृति खरबंदा एक पीसीएस अफ़सर हैं, उनका नाम आरती है। फ़िल्म को रत्ना सिन्हा ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
राजकुमार राव ने कहा कि 'शादी में जरूर आना' फ़िल्म में एक आईएएस की ज़िंदगी है। उसकी पर्सनल लाइफ़ है। रिलेशनशिप है। ड्यूटीज़ हैं। हिंदी फ़िल्मों में IAS जैसे संजीदा पेशे का बहुत कम इस्तेमाल हुआ है, इसलिए उन्होंने इस किरदार को पूरी शिद्दत से निभाया है।
विज्ञापन

4 of 4
राजकुमार राव आगे कहते हैं कि मैं डेविड धवन का बड़ा फैन हूं। मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। डेविड धवन के साथ काम करने में मजा आएगा। ये अलग अनुभव होगा।दरअसल, हाल ही में डेविड धवन ने राजकुमार राव  फिल्म 'बरेली की बर्फी' देखी। उन्हें राजकुमार राव का काम बेहद पसंद आया। इसके बाद उन्होंने खुद ही राजकुमार राव के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। डेविड धवन की इच्छा के बाद राजकुमार राव ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें