भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक सुर में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का विरोध कर रही है। इस विवाद में अब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद उमा भारती भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने भी फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग कर डाली है।
पढ़ें: बीजेपी ने की 'पद्मावती' पर बैन की मांग, वजह भी जान लें
विज्ञापन
2 of 5
केंद्रीय मंत्री उमा भारती
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ट्वीट किया-
रानी पद्मावती के विषय पर मैं तटस्थ नही रह सकती। मेरा निवेदन है कि पद्मावती को राजपूत समाज से न जोड़कर भारतीय नारी के अस्मिता से जोड़ा जाए।/1
— Uma Bharti (@umasribharti) November 3, 2017
क्यो न रिलीज़ से पहले इतिहासकार, फ़िल्मकार और आपत्ति करने वाला समुदाय के प्रतिनिधि और सेंसर बोर्ड मिलकर कमिटी बनाये और वो इसपर फैसला करे/2
— Uma Bharti (@umasribharti) November 3, 2017
विज्ञापन
3 of 5
Padmavati Trailer
वहीं, शुक्रवार को फिल्म के विरोध में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में निजी स्कूलों को बंद रखा गया। गैर अनुदानित शिक्षण संस्था संचालक समिति ने धमकी दी है कि शहर के किसी भी सिनेमाघर में न तो वो फिल्म को रिलीज होने देंगे, न ही कोई बैनर-पोस्टर लगाने देंगे।
पढ़ें: 'पद्मावती' दीपिका से पूछा, 'कितनी फीस लेती हैं आप', दिया ऐसा जवाब, हो गई बोलती बंद
4 of 5
padmavati
इससे पहले, गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता आईके जडेजा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मांग की कि या तो राज्य में फिल्म की रिलीज टाली जाए या इस पर प्रतिबंध लगे। इसके अलावा पार्टी चाहती है कि बिना प्री-स्क्रीनिंग के यह फिल्म प्रदर्शित न की जाए। जडेजा ने कहा, 'गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में फिल्म में किसी भी तथ्य के साथ छेड़छाड़ से समुदाय विशेष की भावनाएं आहत होंगी। इससे राज्य में तनाव हो सकता है।
पढ़ें: दीपिका पादुकोण के ट्वीट के बाद एक्शन में आई पुलिस, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीजेपी का कहना है कि इतिहास के मुताबिक पद्मावती और खिलजी की मुलाकात कभी हुई ही नहीं। ऐसे में फिल्म की कहानी को लेकर राजपुत समुदाय के बीच नाराजगी है। वहीं, कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने भी धमकी दी है कि गुजरात में रिलीज से पहले फिल्म क्षत्रीय समुदाय के प्रतिनिधियों को दिखाई जाए वर्ना हिंसक प्रदर्शन होंगे।
पढ़ें: रिलीज से पहले ही तोड़ा 'पद्मावती' ने 'बाहुबली' का रिकॉर्ड, इतने देशों में होगी फिल्म रिलीज