संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट को टाल दिया गया है लेकिन इससे जुड़े विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस मुद्दे पर नेता, अभिनेता सभी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। हाल ही में टाइम्स लिट फेस्टिवल में पहुंची शबाना आजमी ने इस मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय दी।
विज्ञापन
2 of 4
shabana azmi
‘राष्ट्रवाद’ पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, 'हम जो अभी देख रहे हैं, वह अति राष्ट्रवाद है। यह कुछ ऐसा है जो खतरनाक है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है।' उन्होंने कहा, 'एक अभिनेत्री के तौर पर, एक सहकर्मी के तौर पर, फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य के तौर पर, मुझे लगता है आज जितना बुरा दौर है उतना पहले कभी नहीं था।'
विज्ञापन
3 of 4
shabana azmi
शबाना ने फिल्म इंडस्ट्री को ‘पद्मावती’ फिल्म के रिलीज के विरोध पर एकजुट होने को कहा। उन्होंने कहा कि कला की आलोचना करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन दीपिका को जान से मारने की धमकी देना किसी भी लिहाज से सही नहीं है।
पढ़ें- अलग अंदाज में 'पैडमैन' का प्रमोशन कर रहे अक्षय, रिलीज किया आधा पोस्टर
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज टाल दी गई है। करणी सेना नामक एक संस्था फिल्म का विरोध कर रही है, वहीं सेंसर बोर्ड का भी कहना है कि फिल्म को पास करने में वक्त लगेगा क्योंकि उन्हें इस विषय में इतिहासकारों की राय लेनी होगी।