फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी की हालत स्थिर और बिग बॉस से बाहर हुईं मधुरिमा तुली, पांच खबरें

Sun, 19 Jan 2020 06:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shabana Azmi - फोटो : Social Media
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। शबाना की नाक और सिर में गंभीर चोट आई हैं। उन्हें पहले नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

शबाना आजमी के एक्सीडेंट की खबर से दुखी हुए पीएम मोदी, ट्विटर पर लिखी ये बात
विज्ञापन

2 of 5
Sona Mohapatra - फोटो : Social Media
मीट टू आंदोलन के तहत यौन शोषण मामले में आरोपी संगीतकार अनु मलिक को महिला आयोग ने क्लीन चिट दे दी है। अनु मलिक के खिलाफ महिला आयोग को कोई सबूत नहीं मिला। केस बंद होने के बाद आरोप लगाने वाली गायिका सोना महापात्रा और अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने महिला आयोग पर सवाल उठाए हैं।

महिला आयोग ने अनु मलिक को दी क्लीनचिट, सोना महापात्रा और तनुश्री दत्ता उठाए सवाल
विज्ञापन

3 of 5
Shabana Azmi - फोटो : Social Media
शनिवार को सड़क हादसे में घायल अभिनेत्री शबाना आजमी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये शिकायत उस ट्रक ड्राइवर की ओर से की गई है जिससे शबाना आजमी की कार टकराई थी। शिकायत में कहा गया है कि अभिनेत्री का ड्राइवर बहुत तेज गाड़ी चला रहा था।

शबाना आजमी के ड्राइवर पर दर्ज हुई FIR, ट्रक चालक ने मढ़े गंभीर आरोप

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 13 में शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में मधुरिमा तुली का सफर खत्म हो गया। मधुरिमा और विशाल आदित्य सिंह के बीच हुए विवाद के बाद दोनों को जेल में बंद किया था। ऐसी खबर थी कि दोनों कंटेस्टेंट को शो से बाहर किया जा सकता है। 

Bigg Boss 13: सलमान ने मधुरिमा को शो से निकाला, विशाल पर लिया ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jeff Bezos - फोटो : amar ujala mumbai
अमेजन कंपनी के मालिक जेफ बेजोस ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के तंज का जवाब एक ऐसी फोटो से दिया है, जिसे देखने के बाद मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को गोयल की फिल्मी पार्टी फिर से याद आ गई है। इसी महीने की शुरुआत में नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के लिए समर्थन जुटाने को पीयूष गोयल ने मुंबई में फिल्मी हस्तियों की एक पार्टी की थी, जिसमें मुट्ठी भर सितारे ही पहुंच पाए थे, इसके उलट जेफ बेजोस ने शनिवार को जो फोटो जारी की है, उसमें वह बॉलीवुड के बागबान की तरह नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड के बागबान बने जेफ बेजोस, फिल्मी दरबार की ये फोटो देख पीयूष गोयल को हो सकती है तकलीफ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें