फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग ने अनु मलिक को दी क्लीनचिट, सोना महापात्रा और तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल

Sun, 19 Jan 2020 06:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sona Mohapatra - फोटो : Social Media
मीट टू आंदोलन के तहत यौन शोषण मामले में आरोपी संगीतकार अनु मलिक को महिला आयोग ने क्लीन चिट दे दी है। अनु मलिक के खिलाफ महिला आयोग को कोई सबूत नहीं मिला। केस बंद होने के बाद आरोप लगाने वाली गायिका सोना महापात्रा और अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने महिला आयोग पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल राष्ट्रीय महिला आयोग की मुखिया रेखा शर्मा ने कहा था, 'शिकायतकर्ता ने हमसे कहा था कि वह एक यात्रा पर है, और जब भी वह लौटेंगी, वह हमसे मिलने आएंगी। हमने लगभग 45 दिनों तक इंतजार किया, और हमने कुछ दस्तावेज भी मांगे थे। लेकिन, उसके बाद उसने कभी जवाब नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने हमें सूचित किया कि ऐसी और भी महिलाएं हैं जिनके पास अनु मलिक के खिलाफ शिकायतें हैं। इसके बाद हमने उनसे कहा कि वे भी हमारे साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।'
विज्ञापन

3 of 5
sona mohapatra - फोटो : social media
रेखा शर्मा के इस बयान पर सोना महापात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कृपया ध्यान दें, यह झूठ है। मैंने उन सभी महिलाओं से रिपोर्ट्स इक्ट्ठा कर महिला आयोग को मेल किया था। मैंने महिला अयोग की अध्यक्ष से बात करने की प्रार्थना की थी। लेकिन उधर से सिर्फ एक लाइन में जवाब मिला। इन्हें महिलाओं की कोई परवाह नहीं है।'
 

 

4 of 5
Tanushree Dutta, Anu Malik and Neha Kakkar - फोटो : amar ujala
वहीं तनुश्री दत्ता ने महिला आयोग के फैसले पर निराशा जताई है। स्पॉटबॉय से बातचीत में तनुश्री ने कहा, 'राष्ट्रीय महिला आयोग में अन्य संगठनों की तरह, भारी भ्रष्टाचार, पक्षपात और गलत विचारधारा है। उनके पास आपराधिक आरोपों को हटाने का अधिकार नहीं है। उनका मामला बंद होना उनकी अक्षमता और फालतूपन का एक और उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anu Malik - फोटो : instagram
बता दें कि अनु मलिक को 'इंडियन आइडल 11' में बतौर जज लिया गया था, लेकिन सोना ने फिर से आवाज उठाई तो अनु मलिक को शो से हटा दिया गया । इससे पहले भी अनु को इंडियन आइडल 10 से हटाया जा चुका है। अनु की जगह हिमेश रेशमिया को जज की भूमिका मिल गई थी । 

Bigg Boss 13: सलमान ने मधुरिमा को शो से निकाला, विशाल पर लिया ये फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें