फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: 'शाबाश मिथु' नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर वन, खुशी से उछलीं तापसी, बोलीं- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि...

Mon, 15 Aug 2022 01:10 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाबाश मिथु - फोटो : social media
तापसी पन्नू एक बेहतरीन अदाकारा हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है और वह लगातार एक के बाद एक फिल्मों में काम कर रही हैं। हालांकि मौजूदा समय में एक्ट्रेस की फिल्में सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर कमाल दिखा रही हैं। तापसी को वैसे भी ओटीटी क्वीन कहा जाता है। गौरतलब है कि तापसी की हालिया रिलीज हुई फिल्म शाबाश मिथु भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया था। फिलहाल आज एक्ट्रेस तापसी ने इस बात की पुष्टि की है कि शाबाश मिथु को ओटीटी पर भरपूर प्यार मिल रहा है और एक्ट्रेस भी इससे काफी खुश हैं। अपनी खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
शाबाश मिथु - फोटो : social media
तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिथु' को भले ही दर्शकों ने सिनेमाघरों में जाकर देखने की जहमत न उठाई हो, लेकिन यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, यहां तक कि आलिया भट्ट की डार्लिंग्स से भी आगे चल रही है। ओटीटी पर मिल रहे बढ़िया रिस्पॉन्स के बाद तापसी पन्नू ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और साथ ही दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है।
विज्ञापन

3 of 4
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए खुशी जाहिर करते हुए लिखा- "आप सभी का धन्यवाद ! शाबास मिथु के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद से मेरा फोन बजना बंद नहीं हुआ है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं वास्तव में कैसा महसूस कर रही हूं, मुझे लगा आप सभी इसे सिनेमाघरों में देखना पसंद करेंगे, लेकिन फिर भी मुझे खुशी है कि आप सभी ने हमारे छोटे से रत्न को देखा कड़ी मेहनत को कभी भी अनदेखा नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म की कहानी की तो शाबाश मिथु भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की कहानी है। श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी शाबाश मिथु को 15 जुलाई को रिलीज किया गया था। हालांकि इसने सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। इसके बाद इसे नेटफ्लिक्स के अलावा वूट सेलेक्ट पर इसका प्रीमियर किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें