फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaan Birthday: शान के इन बेहतरीन गानों को सुनकर मिलेगा सुकून, 'तन्हा दिल' से लेकर 'चार कदम' तक हैं शामिल

Wed, 30 Sep 2020 06:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शान - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड सिंगर शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को हुआ था। शान का पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। वो बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं। शान ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं। उन्होंने ना केवल हिंदी फिल्मों बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी गाने गाए हैं। इसके साथ ही वो एक टेलीविजन होस्ट भी रहे हैं। इन दिनों शान रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाते दिखते हैं। शान के जन्मदिन पर आपको सुनाते हैं उनके कुछ बेहतरीन गानें जो आपको सुकून देंगे।
विज्ञापन

तन्हा दिल
शान की एलबम का ये गाना उस वक्त बहुत हिट हुआ था। इस गाने में अकेलेपन को बहुत खूबसूरती से फिल्माया गया है। आज भी ये गाना लोगों को बेहद पसंद आता है।
विज्ञापन

मुसु-मुसु हासी
फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ (1999) का यह गाना किसी की हल्की सी मुस्कान पर ही बना है। यदि कोई आपसे नाराज है तो इस गाने को सुनाकर आप किसी की भी नाराजगी को फौरन दूर कर सकते हैं।

चांद सिफारिश
फिल्म ‘फना’ में काजोल और आमिर खान पर फिल्माया गया ये गाना हर किसी को इश्क में ‘फना’ होने पर विश्वास करने को मजबूर करता है। इस गाने को शान ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है।
विज्ञापन

हे शोना
यह गाना आज भी इतने सालों बाद रेडियो पर प्ले किया जाता है। अगर आप इसे सुनेंगे तो आपको नहीं लगेगा कि यह 10-12 साल पुराना गाना है और ऐसा इसलिए क्योंकि शान की आवाज ने इस गाने को यादगार बना दिया। ये गाना फिल्म 'तारा रम पम' का है। इसे सैफ अली खान और रानी मुखर्जी के ऊपर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार कदम
अनुष्का शर्मा और आमिर खान स्टारर फिल्म 'पीके' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अहम किरदार निभाया था। फिल्म में अनुष्का और सुशांत के ऊपर फिल्माया गया गाना 'चार कदम' शान ने ही गाया था। ये गाना सभी ने खूब पसंद किया था।

पढ़ें: सुहाना खान ने 'काली' बोलने पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कमेंट्स साझा कर कहा 'मैं खुश हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें