अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'दहाड़' को लेकर चर्चा में हैं। अमेजन प्राइम विडियो पर रिलीज हुई यह सीरीज सीरियल किलर मोहन कुमार पर आधारित है। मोहन कुमार को साइनाइड मोहन के नाम से जाना जाता है जो अविवाहित लड़कियों को शादी का झांसा देकर बहकाता था और बाद में उनकी हत्या कर देता था। साल 2005 से 2009 के दौरान उसने 20 महिलाओं की हत्या की। वह कर्नाटक के एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर था। आइए जानते हैं ऐसे और कौन से सीरियल किलर हैं, जिन पर फिल्में या सीरीज बन चुकी हैं।