फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिन बीबर की सगाई पर एक्स गर्लफ्रेंड सेलेना का जवाब, बोलीं- 'मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि...'

Tue, 10 Jul 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कनाडाई सिंगिंग सेंसेशन जस्टिन बीबर ने अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डविन से सगाई कर ली है। जस्टिन बीबर ने लंबा पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की है। जस्टिन बीबर महज 24 साल के हैं और उनकी मंगेतर हैली बाल्डविन 21 साल की। जस्टिन ने सगाई की खबर की पुष्टि करने के साथ-साथ अपनी और हैली की एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हॉइट फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
justin bieber
इस खबर से जहां लाखों लड़कियों का दिल टूटा है वहीं जस्टिन के फैंस उनके लिए खुश हैं। इस खबर के बाद सभी बीबर की एक्स गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज का रिएक्शन जानना चाहते थे लेकिन लगता है उन्हें सगाई की खबर से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सेलेना जस्टिन बीबर की सगाई की खबर सुनकर हैरान हुई लेकिन उन्हें मालूम था जस्टिन ऐसा कुछ करेंगे क्योंकि वह जस्टिन को जानती हैं इसलिए जस्टिन की लाइफ में क्या हो रहा है इससे सेलेना को कोई फर्क नहीं पड़ता। बेशक दोनों एक समय में रिलेशनशिप में थे लेकिन सेलेना अब आगे बढ़ चुकी हैं। हालांकि अपने रिश्ते में सबकुछ ठीक करने की कोशिश सेलेना ने जरूर की थी लेकिन जब कुछ ठीक नहीं हुआ तो वह आगे बढ़ गईं।

4 of 5
Justin Bieber
बता दें 2010 में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 में ब्रेकअप हो गया पिछले दिनों दोनों की लिपलॉक करती तस्वीरें सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Justin Bieber
बता दें, ब्रेकअप के बाद भी कई बार सेलेना गोमज और जस्टिन बीबर का पैचअप हुआ है लेकिन बीबर की सगाई के साथ ही ये खबर अफवाह लगने लगा। अप्रैल में जस्टिन ने हैली से पैचअप किया। दोनों ने साल 2016 में एक-दूसरे को डेट किया था फिर उनका ब्रेकअप हो गया था और अब अचानक जस्टिन बीबर ने उनसे सगाई कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें