फिल्म देखने के बाद आलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है। सबसे पहले आलिया ने रणवीर की तारीफ करते हुए अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'रणवीर सिंह आप शानदार व्यक्ति हैं। आपने यह कैसे किया? मैं आपको देखकर स्तब्ध हूं और पद्मावत पूरी तरह से एक जादू है।'