फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ ने रिलीज होने से पहले ही एक रात में कमा लिए थे 5 करोड़

Thu, 25 Jan 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
padmaavat
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि करणी सेना के विरोध के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें, इन कयासों को गलत साबित करते हुए संजय लीला भंसाली की पद्मावत ने पेड प्रिव्यू की शाम ही 5 करोड़ की कमाई कर ली। ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म पद्मावत ने केवल एक शाम में ही पेड प्रिव्यू के माध्यम से 4-5 करोड़ की कमाई कर डाली है।
विज्ञापन

2 of 3
padmaavat - फोटो : File Photo
ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी है कि, ‘फिल्म पद्मावत ने पेड प्रिव्यू के माध्यम से लगभग 5 करोड़ की कमाई की है। उन्होंने बताया कि पद्मावत कई राज्यों में नहीं दिखाई जा रही है इसलिए फिल्म की कमाई पर विरोध का गहरा असर पड़ रहा है। आज भी फिल्म को विरोध के कारण नुकसान होगा, जिसकी वजह से पद्मावत की पहले दिन की कमाई में 8-10 करोड़ रुपये की गिरावट देखी जा सकती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
padmaavat
बता दें कि फिल्म पद्मावत को संजय लीला भंसाली ने 180 करोड़ के बड़े बजट में बनाकर तैयार किया है। फिल्म का आईमैक्स और 3डी वर्जन तैयार कराने में भी निर्माताओं ने 20 करोड़ रुपये का खर्चा किया है। अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की बात की जाए तो उसके अनुसार यह फिल्म पहले दिन 25-30 करोड़ का कारोबार कर सकती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म पद्मावत को संजय लीला भंसाली और वाईकॉम 18 ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें