ट्रेलर में दिखाया गया है कि खबरें लिखने वाली पत्रकार जागृति पुलिस, अंडरवर्ल्ड और मीडिया की सांठगांठ के बीच फंसी हुई है। एक फोन कॉल घटनाओं की एक श्रृंखला को सेट करता है। ट्रेलर में करिश्मा तन्ना के एक बेहद सफल क्राइम रिपोर्ट्स के तौर पर दिखाया गया है। उनकी पत्रकारिता की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर इतना भी समझ आता है कि करिश्मा को एक मर्डर के आरोप में जेल में बंद कर दिया जाता है।
क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'स्कूप'
- फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज स्कूप वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। इसमें करिश्मा के अलावा प्रोसेनजीत चटर्जी और हरमन बावेजा भी अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि करिश्मा ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद करिश्मा ने बॉलीवुड में कमद रखा। वह एक बेहतरीन अदाकारा हैं, स्कूप का ट्रेलर देखने के बाद इस वेब सीरीज में करिश्मा की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है।