फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harman Baweja: हरमन बावेजा का खुलासा, बोले- 'लवस्टोरी 2050' की आलोचना ने कर दिया था आहत

Thu, 08 Jun 2023 09:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरमन बावेजा - फोटो : सोशल मीडिया
हरमन बवेजा ने हाल ही में हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कूप' से एक्टिंग की दुनिया में लंबे समय बाद वापसी की है। इस शो में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। इस बीच अभिनेता ने उस समय को याद किया जब उनकी पहली फिल्म लव स्टोरी 2050 में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके परफॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। इस फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब रहा था। साथ ही, उनके बारे में कई घटिया बातें लिखी गई थीं। 
Bollywood: पहली फिल्म हिट देने के बाद भी इंडस्ट्री में पांव नहीं जमा सकीं ये एक्ट्रेस, चौंका देगी लिस्ट
विज्ञापन

2 of 5
हरमन बावेजा - फोटो : सोशल मीडिया
अब एक नए इंटरव्यू में उन्होंने उन दिनों को याद करते हुए कई राज खोले हैं। अभिनेता ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के अगले दिन, उनकी बहन और मां पम्मी बावेजा सहित परिवार के चारों सदस्य छुट्टी पर चले गए थे और अलग-अलग कोने में बैठकर सोच रहे थे कि फिल्म के साथ ऐसा क्यों हुआ?
Bollywood Celebs: इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनने से चूक गए ये सितारे, खुद किया था इनकार
विज्ञापन

3 of 5
हरमन बावेजा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'लव स्टोरी 2050' के बाद हरमन की 'विक्ट्री' (2009), 'व्हाट्स योर राशि?' (2009) और 'ढिशकियाओं' (2015) रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही ये सभी फिल्में साइन कर ली थीं। 
Vicky Kaushal: 'पराठा और पैन केक जैसी है शादी', विक्की कौशल और कटरीना ने मैरिड लाइफ पर खुलकर की बात

4 of 5
साशा रामचंदानी और हरमन बावेजा - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अपनी हिम्मत और निर्देशकों पर भरोसा  करके इन फिल्मों को साइन किया था लेकिन, उनकी एक भी फिल्म कामयाब नहीं हो सकी। उनके लुक्स और डांस स्किल्स की भी लगातार ऋतिक रोशन से तुलना की जा रही थी, जिसकी वजह से वह एक अभिनेता के रूप में खुद को स्थापित नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरमन बावेजा
इसके बाद हरमन ने अंततः अभिनय छोड़ने का फैसला किया और अपना ध्यान प्रोडक्शन और लेखन की ओर लगाया। इस दौरान उनके माता-पिता उनका काफी सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत निराश था। मैं सोचता था, 'क्या मुझे इसकी आवश्यकता है? मैं बस आराम करूंगा। यहां तक कि अपने अंदर के अभिनेता को जीवित रखने की कोशिश भी नहीं की, क्योंकि अगर ऐसा करता तो मैं जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता।' हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि आलोचकों से मिली क्रूर आलोचना ने उन्हें बहुत आहत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें