फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Album: सायशा सहगल ने 17 साल बड़े एक्टर से रचाई शादी, नातिन को आशीर्वाद देने पहुंची सायरा बानो

Mon, 11 Mar 2019 12:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
sayyeshaa
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सायरा बानो (Saira Banu) की नातिन सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal)  ने तमिल एक्टर आर्या से शादी कर ली। शादी हैदराबाद से हुई । शादी के फंक्शन में सायरा बानो भी शामिल हुईं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
sayyeshaa
शादी के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया । इसमें सायशा रेड कलर की साड़ी में दिखीं । आर्या और सायशा ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया । वीडियो में कुछ रिश्तेदार इस नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाईयां देते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
sayyeshaa
सायशा खुद भी एक टॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस हैं । वो फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन के साथ भी नजर आ चुकी हैं । शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं । सायशा ने शादी में रेड जोड़ा पहना । वहीं आर्या ब्लैक शेरवानी में नजर आए । 

4 of 11
sayyeshaa
शादी की रस्मों के दौरान रिंग सेरेमनी, जयमाल और केक भी किया काटा गया । सायशा अपनी शादी में खुश और बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । शादी से पहले सायशा और आर्या की संगीत सेरेमनी हुई थी । 

विज्ञापन

5 of 11
sayyeshaa
इस सेरेमनी की भी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे । संगीत सेरेमनी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। इस खास मौके पर लव बर्ड सायशा और आर्या ने एक ही रंग के कपड़े पहने हुए थे । 
विज्ञापन

6 of 11
sayyeshaa
यहां बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटी संजय दत्त और आदित्य पंचोली भी पहुंचे। वायरल तस्वीरों में सायशा और आर्या स्टेज पर कई लोगों से मिलते हुए भी नजर आए। संगीत सेरेमनी को और खास बनाने के लिए सायशा और आर्या स्टेज पर उतर आए। 
विज्ञापन

7 of 11
sayyeshaa
इन दोनों ने बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर डांस किया। इन दोनों के डांस का एक वीडियो भी वायरल हुआ था । इसमें दोनों 'जब वी मेट' के 'मौजा ही मौजा' गाने पर ठुमकते हुए दिखाई दिए । खास बात यह है कि सायाशा महज 21 साल ही हैं। वहीं आर्या उनसे उम्र में 17 साल बड़े हैं। 
 

8 of 11
sayyeshaa
सायशा के पिता जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर सुमित सहगल हैं। सायशा सहगल आर्या ने साउथ की कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दिनों यह दोनों अपनी आने वाली फिल्म Kaapaan की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन केवी आनंद कर रहे हैं। 

9 of 11
sayyeshaa
फिल्म में सायशा और आर्या के अलावा सूर्या और मोहनलाल जैसी कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। सायशा सहगल और आर्या ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी शादी की गुड न्यूज फैंस को दी थी। वेडिंग कार्ड को आर्या ने टि्वटर हैंडल से शेयर किया था।

10 of 11
sayyeshaa
इस कपल ने एक साथ साउथ की फिल्म गजनीकांत में साथ काम किया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। इसके अलावा आर्या इन दिनों 'मगामुनी', '3 देव' और 'संदना देवन' जैसी बिग बजट फिल्म में भी काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
sayyeshaa
आर्या एक्टिंग के अलावा चेन्नई के आलीशान होटल के मालिक भी हैं। साथ ही उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। इस कंपनी के जरिए न्यू टैलेंट को आगे आने का मौका दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें