फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीलीप कुमार की नातिन का वेडिंग कार्ड आया सामने, 17 साल बड़े एक्टर की दुल्हन बनेंगी सायशा

Fri, 15 Feb 2019 12:00 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sayyeshaa
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सायशा सहगल और एक्टर आर्या ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी शादी की गुड न्यूज फैंस को दी । अपने वेडिंग कार्ड को आर्या ने टि्वटर हैंडल से शेयर किया । बता दें कि सायशा एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं । 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sayyeshaa
इस कपल ने एक साथ साउथ की फिल्म गजनीकांत में साथ काम किया था । इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ । खास बात यह है कि आर्या सायशा से 17 साल बड़े हैं । सायशा अभी 21 साल की हैं और आर्या 38 के हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
sayyeshaa
सायशा सहगल और आर्या की शादी इनके परिवारों वालों की रजामंदी से तय हुई है । खबरों के मुताबिक, शादी हैदराबाद में 9 या 10 मार्च को होगी ।  शादी के बाद ये कपल चेन्नई में अपना रिसेप्शन देंगे ।इस रिसेप्शन में साउथ के बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है । 

4 of 5
sayyeshaa
सायशा सहगल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'अखिल' से की थी । इसके बाद वो अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आईं ।सायशा सहगल और आर्या इन दिनों सूर्या-केवी आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कप्पन' में बिजी हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sayyeshaa
इसके अलावा आर्या 'मगामुनी', '3 देव' और 'संदना देवन' जैसी बिग बजट फिल्म में भी काम कर रहे हैं। आर्या एक्टिंग के अलावा चेन्नई के आलीशान होटल के मालिक भी हैं। साथ ही उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। इस कंपनी के जरिए न्यू टैलेंट को आगे आने का मौका दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें