फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Savan 2022: अजय देवगन से मौनी रॉय तक, बिना भगवान शिव का नाम लिए नहीं होती इन सितारों के किसी भी काम की शुरुआत

Tue, 26 Jul 2022 09:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के सितारे भले ही हमेशा चकाचौंध भरी दुनिया में रहते हों, लेकिन वो अपनी परंपरा और संस्कृति से आज भी जुड़े हुए हैं।आज हम आपको उन शिवभक्त सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सुबह शिव शंभू का नाम लिए बिना नहीं होती है।
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन, मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सावन का महीना चल रहा है और आज सावन की शिवरात्रि भी है। इस महीने में भगवान आशुतोष यानि शिव जी को खुश करने के लिए हर कोई रूद्राभिषेक या जलाभिषेक करता है। क्योंकि मान्यता है कि सावन में भगवान शिव पर जलाभिषेक करने से वह बहुत प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आम इंसान से लेकर बॉलीवुड के सितारे हर कोई महादेव को खुश रखना चाहता है। वहीं बॉलीवुड के सितारे भले ही हमेशा चकाचौंध भरी दुनिया में रहते हों, लेकिन वो अपनी परंपरा और संस्कृति से आज भी जुड़े हुए हैं। इस खास मौके पर हम आपको उन शिवभक्त सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सुबह शिव शंभू का नाम लिए बिना नहीं होती है।
विज्ञापन

2 of 6
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
इस लिस्ट में पहला नाम अजय देवगन का आता है। अजय देवगन भगवान शिव के बड़े भक्त हैं। उनके मन में शिव इस कदर रमते हैं कि उन्होंने इससे प्रेरित होकर 'शिवाय' बना डाली थी। बता दें कि अजय देवगन के शरीर पर भगवान भोलेनाथ का टैटू भी बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
संजय दत्त भी भगवान आशुतोष के बड़े भक्त हैं। वह रोज उनकी पूजा करते हैं और शिवरात्रि का पर्व तो वह हर साल विधि-विधान से मनाते हैं। संजय दत्त ने भी अपनी बाजू पर शिव जी का टैटू बनवा रखा है। इस टैटू के नीचे संस्कृत में 'ॐ नमः शिवाय' भी लिखा हुआ है।

4 of 6
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
मौनी रॉय भी भगवान शिव की सच्ची भक्त हैं। अभिनेत्री इसी साल जनवरी में शादी के बंधन में बंधी हैं। वह भगवान शिव की इतनी बड़ी भक्त हैं कि जब वह शादी के बाद कश्मीर घूमने के लिए गई थीं तो वहां वादियों में भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंच गई थीं। जिसकी अभिनेत्री ने तस्वीरें भी साझा की थीं। वह अपनी ज्यादातर पोस्ट में महादेव का नाम जरूर लिखती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत भी शिव जी को बहुत मानती हैं। वह अकसर ही उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जाती रहती हैं। इतना ही नहीं पिछले साल कंगना ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भगवान शिव की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी और उन्हें 'पहला योगी' बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अयान मुखर्जी, रणबीर, आलिया - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी
अयान मुखर्जी का नाम भी बड़े शिव भक्तों में लिया जाता है। अयान अपने किसी भी काम की शुरुआत बिना महादेव के आशीर्वाद के नहीं करते हैं। आलिया और रणबीर कपूर के साथ वह अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें