फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday BO Report: पहले वीकएंड के बाद शमशेरा की कमाई में भारी गिरावट, 'मलयंकुंजू' और 'थैंक यू' का ऐसा रहा हाल

Tue, 26 Jul 2022 08:35 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शमशेरा, थैंक यू,मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में काफी समय से साउथ और बॉलीवुड में घमासान देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली साउथ की फिल्में सुपर हिट हो रही हैं, वहीं कई बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में शुक्रवार को जब भी कोई बॉलीवुड की फिल्म रिलीज होती हैं तो मेकर्स को उम्मीद होती है कि वह फिल्म बढ़िया कमाई करेगी, लेकिन इस साल हिंदी सिनेमा में ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। इस हफ्ते रिलीज हुई 'शमशेरा' सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि साउथ और वर्ल्ड वाइड भी अपना जादू नहीं चला पाई है। वहीं 'थैंक यू' और 'मलयंकुंजू' ठीक-ठाक कमाई कर रही है। तो चलिए जानते हैं कि वीकएंड के बाद आखिर इन फिल्मों की कमाई कितनी रही।

 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शमशेरा
'शमशेरा' को लेकर रणबीर कपूर और मेकर्स ने काफी मेहनत की थी, लेकिन इसकी पहले दिन की ओपनिंग ज्यादा खास नहीं रही। फिल्म ने रिलीज के दिन शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब चौथे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके मुताबिक शमशेरा ने रिलीज के पहले सोमवार को तकरीबन 9.98 करोड़ की कमाई की है, जो बाकी शुरुआती तीन दिनों की कमाई से भी कम है।
विज्ञापन

3 of 6
मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया
मलयंकुंजू
फहाद फासिल की 'मलयंकुंजू' सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन साजिमोन प्रभाकरन ने किया है। इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है। वीकएंड के बाद यानि सोमवार को मलयंकुंजू के आंकड़े सामने आ चुके हैं। चौथे दिन इस फिल्म का कुल कारोबार 5.97 करोड़ रुपये हो चुका है।

4 of 6
थैंक यू - फोटो : सोशल मीडिया
थैंक यू
साउथ के अभिनेता नागा चैतन्य की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नागा चैतन्य के अलावा राशि खन्ना , मालविका नायर, अविका गौर, साई सुशांत रेड्डी और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में हैं। विक्रम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से चौथे दिन फिल्म का कुल कलेक्शन 7.13 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
‘हिट द फर्स्ट केस’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिट द फर्स्ट केस
राजकुमार  राव की ये फिल्म शुरुआत में तो ठीक ठाक कमाई कर रही थी, लेकिन धीरे-धीरे इसकी रफ्तार कम होती गई। हिट द फर्स्ट केस को रिलीज हुए एक हफ्ते ये ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक ये फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाबाश मिट्ठू - फोटो : social media
शाबाश मिथु
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिथु को रिव्यू तो अच्छे मिले थे, लेकिन फिल्म लोगों को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई। आलम यह रहा है कि ओपनिंग डे से ही शाबाश मिथु का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। ये फिल्म को 5 करोड़ रुपये के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें