टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज को 14 दिन पूरे हो गए हैं। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के कलेक्शन में बेहद उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। हालांकि, सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत इस मूवी को वीकएंड का फायदा मिला है। इसने 14वें दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 264.67 करोड़ रुपये हो गया है।