टीम ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साल 2014 में अनाउंस हुई इस फिल्म की रिलीज के दिन जैसे जैसे करीब आ रहे हैं, इसे लेकर कलाकारों और मेकर्स ने बज बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में निर्माताओं की तरफ से 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मास्त्र के 3डी में 1.52 करोड़, 2डी में 1.46 लाख, आईमैक्स 3डी में ब्रह्मास्त्र के 35.42 लाख के टिकट बिके हैं। इस तरह से शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र ने हिंदी में तकरीबन 1.88 करोड़ का कारोबार किया है।