इस साल की शुरुआत सिनेमा के लिए एक नया सवेरा लेकर आई है। पहले ही महीने में बॉक्स ऑफिस पर एक धांसू फिल्म रिलीज हुई, जो देश-दुनिया में रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। समझ गए होंगे कि यहां जिक्र 'पठान' का हो रहा है। पठान का कलेक्शन हर दिन हैरान कर रहा है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। शाहरुख खान की इस फिल्म का जलवा ऐसा है कि इसने 3 फरवरी को रिलीज हुई अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' को पहले ही दिन पानी पिला दिया है। हालांकि, 'पठान' के रहते बॉक्स ऑफिस पर पहले से लगी दो फिल्में- वारिसु और थुनिवु ने जरूर अपनी लाज बचा रखी है। चलिए जानते हैं शनिवार के दिन किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया....