कोरोना महामारी के काफी समय के बाद कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 और कंगना रणौत की धाकड़ में से भूल भुलैया की शानदार कमाई अभी भी जारी है। वहीं इस शुक्रवार यानि 3 जून को सम्राट पृथ्वीराज, मेजर और विक्रम भी रिलीज हो चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों की सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। तो आइये आपको बताते हैं कि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।