हर हर महादेव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हर हर महादेव
शरद केलकर की 'हर हर महादेव' पहली ऐसी मराठी फिल्म है, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई है। इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपनी शुरुआत की थी, जिसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। लेकिन वीकएंड का फायदा 'हर हर महादेव' को मिला है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने शनिवार को लगभग 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो शुक्रवार से ज्यादा है।