साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और इस साल का पहला हफ्ता भी खत्म होने को है, लेकिन पहला हफ्ता सिने प्रेमियों के लिए खास नहीं रहा है, क्योंकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। फैंस को पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों से ही संतोष करना पड़ रहा है। वहीं पिछले दिनों अवतार 2, दृश्यम 2 और सर्कस रिलीज हुई थी। जिनमें से अवतार 2 और दृश्यम तो ठीक कमाई कर रही है, वहीं सर्कस का हाल बेहाल है। तो चलिए जानते हैं बाकी अन्य फिल्मों ने शनिवार को कैसा कलेक्शन किया है।