नया हफ्ता शुरू होते ही लोगों को फिल्मों का इंतजार रहता है, लेकिन इस हफ्ते शुक्रवार को तो कोई हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज हुई है। लेकिन हॉलीवुड फिल्म ब्लैक एडम की बॉक्स ऑफिस पर एंट्री हुई है। इसके अलावा कांतारा, पोन्नियान सेल्वन और डॉक्टर जी टिकट खिड़की पर लगी हुई हैं। इस हफ्ते हिंदी में कोई बड़ी फिल्म रिलीज न होने का फायदा कांतारा को मिला है। साउथ की कांतारा ने शनिवार को शानदार कलेक्शन किया है। वहीं अन्य फिल्मों के भी आंकड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि बीते शनिवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।