बीते दिनों हार्ट अटैक से हुए अभिनेता सतीश कौशिक के निधन का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले दिनों बिजनेसमैन और सतीश कौशिक के दोस्त विकास मालू की दूसरी पत्नी ने अपने ही पति पर सतीश कौशिक की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पत्नी द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद विकास मालू ने खुद इस मामले पर चुप्पी भी तोड़ी थी। अब आज यानी सोमवार को पुलिस ने बिजनसमैन विकास मालू की पत्नी सान्वी मालू को नोटिस जारी किया है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।