फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satish Kaushik: सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट, आखिरी बार किया था यह पोस्ट

Wed, 15 Mar 2023 09:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सतीश कौशिक की बेटी वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौशिक की मौत के मामले में आए दिन चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अभिनेता के परिवार और दोस्तों की ओर से अलग-अलग के दावे किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस भी अभिनेता की मौत पर चौंकाने वाले खुलासे कर रही है। अभिनेता के निधन के बाद से तमाम सितारे उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं। अभिनेता की बेटी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पापा के साथ फोटो साझा करते हुए उन्हें याद किया था। अब कहा जा रहा है कि वंशिका ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।

Ranbir Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर डिंपल ने रणबीर को जड़े थे 15-20 थप्पड़, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

2 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
आठ मार्च को सतीश कौशिक का निधन हुआ था, जिसके बाद उनकी 11 साल की बेटी वंशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने पापा की तस्वीर साझा की थी। वहीं अब वंशिका ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है। सतीश अक्सर अपनी बेटी वंशिका के साथ तस्वीरें साझा करते थे और फोटोज में अपनी बेटी को टैग भी करते थे। अभिनेता अपनी पोस्ट पर वंशिका को जिस आईडी पर टैग करते थे, वह अब इंस्टाग्राम पर मौजूद नहीं है।

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' में इस भूमिका में नजर आएंगे संजय दत्त, खुद किया किरदार का खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने से पहले वंशिका ने आखिरी पोस्ट में अपने पिता सतीश के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में वंशिका अपने पापा को गले लगाती हुई नजर आ रही थीं और वह दोनों एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे। फैंस ने इस पोस्ट पर अपनी संवेदनाओं के साथ खूब प्यार बसाया था।

Sonu Sood: पॉलिटिक्स में एंट्री करने जा रहे सोनू सूद! अभिनेता के खुलासे से हर कोई हैरान-परेशान

4 of 5
सतीश कौशिक, शशि कौशिक, वंशिका - फोटो : सोशल मीडिया
सतीश की मौत के बाद सान्वी मालू ने दावा किया था कि उनके पति ने 15 करोड़ को लेकर चल रहे झगड़े के एक मामले में अभिनेता की हत्या कर दी है। हालांकि, अभिनेता की पत्नी शशि कौशिक ने इस पर सफाई देते हुए इन आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पति सतीश कौशिक और सान्वी के पति विकास मालू के बीच पैसों को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं चल रहा था।

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने उर्दू को बताया भारतीय भाषा तो भड़का पाक, कहा- सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई थी। इससे पहले वह पूरी तरह से स्वस्थ थे और सात मार्च को उन्होंने मुंबई में होली खेली थी। वहीं, आठ मार्च को वह दिल्ली में एक निजी फार्महाउस में होली पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी में सितारों का लगा मेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें