फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुत्तु स्वामी' से लेकर 'कैलेंडर' तक, सतीश कौशिक के 7 किरदार जो बने यादगार

Sat, 13 Apr 2019 06:38 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
satish kaushik - फोटो : file photo
बॉलीवुड के शानदार एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से न केवल दर्शर्कों का दिल जीता बल्कि अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में अलग पहचान भी बनाई। उन्होंने साल 1983 फिल्म 'मौसम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के 'कैलेंडर' से लेकर 'उड़ता पंजाब' के 'ताया जी' तक अपने अलग-अलग किरदारों से अपनी एक्टिंग का लोहा तक मनवाया। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आज हम सतीश कौशिक के उन बेहतरीन किरदारों से रू-ब-रू करवाते हैं जिन्हें उनके फैंस आज भी याद रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
satish kaushik - फोटो : file photo
फिल्म- मिस्टर इंडिया

अनिल कपूर, अमरीश पुरी और श्रीदेवी स्टारर यह फिल्म साल 1987 में आई थी। इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अनिल कपूर के नौकर का रोल किया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'कैलेंडर' था, जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

3 of 8
ram lakhan - फोटो : file photo
फिल्म- राम लखन

अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ मल्टीस्टारर इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अनुपम खेर की दुकान पर काम करने वाले नौकर का रोल किया था। फिल्म में उनके कॉमेडी भरे अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह फिल्म साल 1989 में आई थी। 

4 of 8
satish kaushik - फोटो : file photo
फिल्म- साजन चले सुसराल

इस फिल्म में सतीश कौशिक का 'मुत्तु स्वामी' का रोल काफी यादगार रहा। इस फिल्म में सतीश कौशिक के अलावा करिश्मा कपूर, गोविंदा और तब्बू मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में उन्होंने गोविंदा के दोस्त का रोल किया था। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 8
Satish Kaushik - फोटो : social media
फिल्म- मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी

अक्षय कुमार और जूही चावला स्टारर यह फिल्म साल 1997  में आई थी। फिल्म में सतीश कौशिक ने अक्षय कुमार के मामा का रोल किया था। कॉमेडी से भरपूर उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
Satish Kaushik - फोटो : amar ujala
फिल्म- हसीना मान जाएगी

साल 1999 में आई गोविंदा और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में उन्होंने कादर खान के नौकर का रोल किया था। 
विज्ञापन

7 of 8
Satish Kaushik - फोटो : social media
ब्रिक लेन 

ब्रिटिश निर्देशक साराह गैवरॉन निर्देशित यह फिल्म काफी अच्छी फिल्म थी। फिल्म में सतीश कौशिक अदाकारा तनिष्ठा चटर्जी के साथ अहम भूमिका निभाते नज़र आए। फिल्म एक बांग्लादेशी लड़की की ज़िंदगी में आने वाली परेशानियों को दर्शाती है। सतीश कौशिक ने इस फिल्म में चानू अहमद का किरदार निभायाजिसके लिए उन्होंने बाकायदा वर्कशॉप्स की और अंग्रेजी की क्लासेज भी लीं।
विज्ञापन

8 of 8
satish kaushik
दीवाना मस्ताना 

गोविंदा, अनिल कपूर और जूही चावला की इस फिल्म में सतीश कौशिक का किरदार पप्पू पेजर कल्ट किरदार बन चुका है। दो हीरो के कंपटीशन में पप्पू पेजर अपना खेल दिखाता है। सतीश कौशिक ने इस किरदार क लिए बिल्कुल अलग बोली ईजाद की और अपने इसी स्टाइल से वह फिल्म के मुख्य किरदारों पर भी कहीं कहीं भारी पड़े। इस फिल्म के पूरे पांच साल बाद सतीश कौशिक ने फिल्म हम किसी से कम नहीं में इसी किरदार को फिर से आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें